लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:44 IST

Open in App

देहरादून, 27 जून उत्तराखंड में रविवार को नए कोविड मरीजों की संख्या में गिरावट आई और प्रदेश में 82 नए मामले दर्ज किए गए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

मार्च के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक दिन में दो अंकों में दर्ज की गई है। इससे पहले, इस वर्ष फरवरी से लेकर मार्च तक प्रतिदिन कोविड मरीजों की संख्या दो अंकों में रही जो कुंभ के शुरू होते ही लगातार बढती चली गई।

मई में प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या चरम पर पहुंच गयी जहां सात मई को एक दिन में सर्वाधिक 9642 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 82 नए मामले दर्ज होने के साथ ही अब तक प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 339619 हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों में सर्वाधिक 38 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार,टिहरी और उधमसिंह नगर जिले में छह-छह मामले मिले।

इसके अनुसार, रविवार को दो और मरीजों ने कोविड से जान गंवा दी जिसके साथ अब तक प्रदेश में कुल 7088 लोगों की महामारी से मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2465 है जबकि 324249 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के छह और मामले सामने आए तथा दो अन्य मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग से पीड़ित अब तक 492 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 92 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो