लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोरोना वायरस के 82 नए मामले, पांच की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:04 IST

Open in App

कोहिमा, 13 जून नगालैंड में रविवार को कोरोना वायरस के 82 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 23,644 पहुंच गए हैं। वहीं दिन में 204 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह लगातार आठवां दिन है जब नए मरीजों की तुलना में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या अधिक है। राज्य में अबतक 19,026 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के लिए राज्य के नोडल अधिकारी डॉ एन किकॉन ने दैनिक कोविड-19 बुलेटिन में बताया कि संक्रमण के 82 नए मरीज रविवार को मिले जिनमें से 30 कोहिमा के और 28 दीमापुर के हैं।

उन्होंने बताया कि नगालैंड में फिलहाल 3502 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कारण पांच मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद मृतक संख्या 453 पहुंच गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋतु थूर्र ने बताया कि शुक्रवार तक पूर्वोत्तर राज्य में 2,84,341 लोगों को टीके की 3,39,033 खुराकें लगाई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद