लाइव न्यूज़ :

शनि के पास 82 चंद्रमा और बृहस्पति के खाते में  79, शनि के 20 नए चांद खोजे गए, सौर मंडल में सबसे आगे

By भाषा | Updated: October 9, 2019 13:15 IST

कहा जा रहा है कि 20 नए चंद्रमा की खोज के बाद छल्ले वाले शनि ग्रह के बारे में और जानकारियां मिल सकेंगी। अमेरिका स्थित ‘‘कार्नेजी इन्स्टीट्यूशन फॉर साइंस’’ के अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि नए खोजे गए चंद्रमाओं का व्यास करीब पांच किमी है।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें बताया गया है कि तीन चंद्रमा के घूमने की दिशा वही है जिस दिशा में शनि अपनी धुरी पर घूम रहा है। शनि के घूर्णन की दिशा में घूम रहे तीन में से दो चंद्रमा छल्ले वाले इस ग्रह के करीब हैं।

शनि की कक्षा में अनुसंधानकर्ताओं ने 20 नए चंद्रमा की खोज की है, जिसके बाद सौर मंडल के इस ग्रह ने 79 चंद्रमा वाले बृहस्पति को पछाड़ते हुए कुल 82 चंद्रमा अपने खाते में कर लिए हैं।

कहा जा रहा है कि 20 नए चंद्रमा की खोज के बाद छल्ले वाले शनि ग्रह के बारे में और जानकारियां मिल सकेंगी। अमेरिका स्थित ‘‘कार्नेजी इन्स्टीट्यूशन फॉर साइंस’’ के अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि नए खोजे गए चंद्रमाओं का व्यास करीब पांच किमी है।

दिलचस्प बात यह भी है कि इनमें से 17 चंद्रमा, अपनी धुरी पर शनि के घूमने की दिशा से विपरीत दिशा में, उसकी कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं। इस खोज का खुलासा ‘‘इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन’’ के ‘‘माइनर प्लेनेट सेंटर’’ में किया गया। इसमें बताया गया है कि तीन चंद्रमा के घूमने की दिशा वही है जिस दिशा में शनि अपनी धुरी पर घूम रहा है।

शनि के घूर्णन की दिशा में घूम रहे तीन में से दो चंद्रमा छल्ले वाले इस ग्रह के करीब हैं और इसकी कक्षा में अपना एक चक्कर पूरा करने में लगभग दो साल का समय लेते हैं। वहीं, विपरीत दिशा में घूमने वाले चंद्रमा में से सर्वाधिक दूर स्थित चंद्रमा शनि का चक्कर लगने में तीन साल से अधिक समय लेता है।

खोज दल के नेतृत्वकर्ता स्कॉट एस शेफर्ड ने बताया ‘‘इन चंद्रमाओं की कक्षा के अध्ययन से उनके उद्भव तथा उनके बनने के समय शनि के आसपास की स्थितियों के बारे में जानकारी मिल सकती है।’’ शेफर्ड ‘‘कार्नेजी इन्स्टीट्यूशन फॉर साइंस’’ से संबद्ध हैं। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि नए खोजे गए और शनि के घूर्णन की दिशा में घूम रहे दो चंद्रमा शायद पहले कभी एक ही विशाल चंद्रमा रहे होंगे जो बाद में दो हिस्सों में टूट गया।

टॅग्स :चंद्रमासाइंस न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया