लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 81.61 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:57 IST

Open in App

अमरावती, 13 फरवरी आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को 81.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शनिवार को यहां एक बयान में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या नहीं बताई।

आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने एक बयान में कहा कि दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार प्रकाशम जिले में सबसे अधिक 86.60 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि श्रीकाकुलम में 72.87 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

इस संबंध में एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े तीन बजे तक चला। मतगणना शाम चार बजे शुरू हुई।

प्रदेश में पंचायत चुनाव नौ फरवरी को शुरू हुआ था। यह चार चरणों में होगा और अंतिम चरण का चुनाव 21 फरवरी को होगा।

सरकारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि 3,328 पंचायत सरपंच चुनने के लिए चुनाव होना है जिनमें से 539 निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं जबकि तीन गांवों में किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, 7,507 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड सदस्य के लिए 44 हजार 876 उम्मीदवार मैदान में हैं ।

यह चुनाव मतपत्र के जरिये कराया जा रहा है, जिसमें किसी पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू