लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8,159 नए मामले आए, 165 मौतें हुईं, 7,839 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:00 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 8,159 नए मामले सामने आए और 165 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,37,755 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,30,918 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 7,839 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 60,08,750 हो गई।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब 94,745 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 96.33 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.09 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि कभी सबसे बुरी तरह प्रभावित रहे नंदुरबार जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया।

अधिकारी के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 के 430 नए मामले आए, जिससे महानगर में कुल मामले बढ़कर 7,32,582 तक पहुंच गए, जबकि 13 और मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,800 हो गई।

इस बीच, गुजरात में बुधवार को 28 और व्यक्तियों को कोरोना वायरस सें संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोविड​​​​-19 के मामले बढ़कर 8,24,574 हो गए।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक संख्या 10,076 पर अपरिवर्तित रही, क्योंकि दिन में कोई नई मौत नहीं हुई, जबकि 50 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्यभर में ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,14,109 हो गई।

उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 389 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि मरीजों के ठीक होने की दर सुधरकर 98.73 प्रतिशत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं