लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,152 नये मामले सामने आये, 81 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 अप्रैल गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक नये मामले सामने आये जो महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के 8,152 मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 3,75,768 पर पहुंच गई।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 81 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,076 हो गई। यह राज्य में एक दिन में मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अहमदाबाद जिले में 28 लोगों, सूरत में 26, राजकोट में 10, वडोदरा में सात, गांधीनगर में तीन, साबरकांठा और बनासकांठा में दो-दो और आणंद, भरूच तथा जूनागढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे के दौरान अहमदाबाद शहर में कोविड-19 के 2,631 नये मामले दर्ज किये गये।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 44,298 हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3,023 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 3,26,394 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे