लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 81,466 नए मामले, पिछले छह महीने में सर्वाधिक

By भाषा | Updated: April 2, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,23,03,131 हो गई। पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं।

आंकड़ों के अनुसार, दो अक्टूबर 2020 को एक दिन में संक्रमण के 81,484 नए मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 469 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,63,396 हो गई। इससे पहले छह दिसम्बर को 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 482 मामले सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 23वें दिन नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 6,14,696 हो गई है, जो कुल मामलों का पांच प्रतिशत है।

देश में अभी तक कुल 1,15,25,039 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और अब यह 93.67 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में एक अप्रैल तक 24,59,12,587 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 11,13,966 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 469 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 249, पंजाब के 58, छत्तीसगढ़ के 34, तमिलनाडु के 19, कर्नाटक के 18, केरल के 11 और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के नौ-नौ लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,63,396 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 54898, तमिलनाडु के 12738, कर्नाटक के 12585, दिल्ली के 11036, पश्चिम बंगाल के 10331, उत्तर प्रदेश के 8,820, आंध्र प्रदेश के 7220 और पंजाब के 6926 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए