लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 813 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: June 13, 2021 00:47 IST

Open in App

रायपुर, 12 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 813 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,86,504 हो गई।

राज्य में शनिवार को 212 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1130 लोगों ने घर पर पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 11 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 813 नये मामले सामने आये। इनमें से रायपुर जिले से 49, दुर्ग से 30, राजनांदगांव से 14, बालोद से 17, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से नौ, धमतरी से 25, बलौदाबाजार से 28, महासमुंद से 20, गरियाबंद से 17, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 40, कोरबा से 45 मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,86,504 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 9,58,111 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 15,082 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,311 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,800 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3120 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?