लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 8,126 नए मामले, 38 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 12:44 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 अप्रैल तेलंगाना में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,126 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी से 38 और लोगों की मौत हो गई।

राज्य सरकार ने रविवार को बताया कि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3.95 लाख से अधिक हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 1,999 हो गई है।

सरकार ने 24 अप्रैल को रात आठ बजे तक के आंकड़े उपलब्ध कराते हुए एक बुलेटिन में कहा कि वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 1,259 मामले सामने आए जबकि मेडचल मल्काजगिरी में 676 और रंगारेड्डी में 591 मामले सामने आए।

तेलंगाना में अब तक कोविड-19 के 3,95,232 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 3,307 लोगों के स्वस्थ होने से इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,30,304 हो गई है।

राज्य में 62,929 मरीज उपचाराधीन हैं और शनिवार को 1.08 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।

अभी तक 1.24 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में 24 अप्रैल तक 35.14 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 का पहला टीका लगवा लिया है जबकि 4.91 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल