लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 811 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:26 IST

Open in App

चेन्नई, छह जनवरी तमिलनाडु में बुधवार को 811 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई तथा इस बीमारी से 11 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 8,23,181 तक पहुंच गई है तथा 11 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 12,188 हो गई है।

नए मरीजों में ब्रिटेन से लौटे सात यात्री भी शामिल हैं।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि राज्य सरकार आठ जनवरी को राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण पूर्वाभ्यास अभियान चलाया जाएगा।

इसके पहले यह अभियान दो जनवरी को केवल पांच जिलों में चलाया गया था।

बुलेटिन में कहा गया कि 943 और लोगों ने राज्य में बीमारी को मात दी जिससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 8,03,328 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 7,665 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?