लाइव न्यूज़ :

देश में सामने आए कोविड-19 के नए मामलों में से 81 प्रतिशत आठ राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश से

By भाषा | Updated: April 5, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 1,03,558 नए मामलों में से 81.90 प्रतिशत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब से हैं, जहां संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतारी दर्ज की जा रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि केवल महाराष्ट्र में ही एक दिन में सर्वाधिक 57,074 नए मामले यानी कुल 55.11 प्रतिशत मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5,250 और कर्नाटक में 4,553 नए मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 7,41,830 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.89 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के अंदर उपचाराधीन मामलों में कुल 50,233 की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में कुल 75.88 प्रतिशत उपचाराधीन मामले हैं। केवल महाराष्ट्र में ही 58.23 प्रतिशत लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,16,82,136 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 52,847 लोग ठीक हुए।

वहीं, पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत के 478 मामले सामने आए। इनमें से केवल महाराष्ट्र में ही 84.52 प्रतिशत मामले सामने आए। वहां 222 और उसके बाद पंजाब में 51 लोगों की पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत हुई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेश में वायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजारेम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश हैं।

मंत्रालस के बताया कि सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल 7,91,05,163 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह