लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 8,068 नये मामले, 180 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 15, 2021 00:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 मई पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,068 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,984 हो गई जबकि 180 और मरीजों की संक्रमण के चलते मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,477 हो गई। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन से मिली।

राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 79,359 हो गई है जो बृहस्पतिवार को 79,950 थी।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से ठीक होने के बाद 8,446 रोगियों को छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में अभी तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,93,148 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि 421 गंभीर मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं जबकि 9,820 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

इसके अनुसार राज्य में अब तक 80,72,800 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ में कोविड​​​​-19 के 650 नये मामले सामने आने से केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 54,043 हो गए, जबकि आठ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 617 हो गई। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन से मिली।

इसके अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 8,158 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू