लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 8,061 नए मामले, 56 की मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 11:12 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 8,061 नए मामले आने के साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,19,966 हो गई है। वहीं 56 मरीजों की गत 24 घंटे में मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,150 हो गई है।

सरकार द्वारा 27 अप्रैल रात आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के जारी आंकड़ों के मुताबिक वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 1508 नए मामले आए हैं। इसके अलावा मेडचल-मल्काजगिरि और रंगारेड्डी में क्रमश: 673 और 514 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

सरकरी बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 5,093 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 3,45,683 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 72,133 है। तेलंगाना में मंगलवार को करीब 82 हजार नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

एक अन्य विज्ञप्ति में सरकार ने बताया कि 27 अप्रैल तक राज्य में 38.48 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 5.49 लाख लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल