गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 804 नये मामले, सात की मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:06 IST2020-12-29T21:06:21+5:302020-12-29T21:06:21+5:30

804 new cases of corona virus infection in Gujarat, seven dead | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 804 नये मामले, सात की मौत

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 804 नये मामले, सात की मौत

अहमदाबाद, 29 दिसंबर गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 804 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,43,459 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वायरस के कारण सात मरीजों ने दम तोड़ दिया है जिससे प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की तादाद बढ़ कर 4,295 हो गयी है।

विभाग ने बयान जारी कर बताया कि प्रदेश में एक दिन में 999 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हुये लोगों की संख्या बढ कर 2,29,143 हो गयी है।

बयान में कहा गया है कि गुजरात में संक्रमण मुक्त होने की दर 94.12 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 804 new cases of corona virus infection in Gujarat, seven dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे