लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 8,037 नये मामले, 102 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई केरल में सोमवार को कोविड-19 के 8,037 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,81,721 हो गयी जबकि 102 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,818 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 11,346 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,66,806 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,00,626 हो गयी है।

संक्रमण के नये मामलों में त्रिशूर जिले में सर्वाधिक 922 मरीज मिले। इसके बाद पलक्कड़ में 902, मलप्पुरम में 894, कोझीकोड में 758, तिरुवनंतपुरम में 744, कोल्लम में 741, एर्नाकुलम में 713, कन्नूर में 560 और अलाप्पुझा में संक्रमण के 545 नये मामले सामने आए।

केरल में अब तक कुल 2,36,36,292 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 80,134 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। संक्रमण की दर 10.03 प्रतिशत है। राज्य के विभिन्न जिलों में 3,94,627 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos