लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: बीते 24 घंटे में भारत में हुए 8000 कोरोना वायरस टेस्ट

By निखिल वर्मा | Updated: April 3, 2020 17:13 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में 8000 कोविड-19 टेस्ट हुए हैं, जिन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उनमें से अधिकतर का संबंध निजामुद्दीन मरकज से पाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक 384 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 91 नए मरीज मिले हैं।तबलीगी जमात कार्यक्रम से जुड़े कोविड-19 के मामले 14 राज्यों से आए हैं

भारत में कोरोना वायरस टेस्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये पिछले 24 घंटों में 8,000 नमूनों की जांच की गई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 182 प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से 130 सरकारी हैं। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 2301 मामले मिले हैं और कोविड-19 से संक्रमित 56 लोगों की मौत हुई है।

बीते 48 घंटे में 647 कोरोना पॉजिटिव का संबंध निजामुद्दीन मरकज से

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दैनिक प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले दो दिनों में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 647 पॉजिटिव मामले तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबद्ध हैं। तबलीगी जमात कार्यक्रम से जुड़े कोविड-19 के मामले 14 राज्यों से आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से जिन 12 लोगों की मौत हुई है, उनमें से कुछ लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 336 नए मामले सामने आए। देश में एक कार्यक्रम की वजह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। ऐसी घटनाओं से सारे प्रयास फेल हो जाते हैं। 

आंध्र प्रदेश में संक्रमण के कारण पहली मौत की पुष्टि

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के कई दिन बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि मौत का कारण कोरोना वायरस संक्रमण था। राज्य में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। आंध्र प्रदेश में अब तक 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें से तीन मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। मृतक अपने बेटे के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था जो 17 मार्च को नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटा था।

दिल्ली में मिले कोरोना वायरस के 91 नए मरीज

 दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी तक 384 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 91 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 259 कोरोना पॉजिटिव लोगों का संबंध निजामुद्दीन मरकज है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार अप्रैल से एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये दोनों अस्पताल उन पांच केन्द्रों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जाएगा।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनानिज़ामुद्दिनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है