लाइव न्यूज़ :

जम्मू संभाग में सीमाई क्षेत्र के बाशिंदों के लिए 8,000 बंकर का काम पूरा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:09 IST

Open in App

जम्मू, छह जून जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए करीब 8,000 भूमिगत बंकर बनाने का काम पूरा हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में बताया।

केंद्र ने जम्मू, कठुआ और सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा और पुंछ तथा राजौरी में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों के लोगों के लिए 14,460 एकल और सामुदायिक बंकर के निर्माण की मंजूरी दी थी। बाद में जोखिम वाली आबादी की सुरक्षा के लिए 4,000 और बंकर बनाने को मंजूरी दी गयी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जम्मू संभाग में अब तक 6964 एकल और 959 सामुदायिक बंकर समेत कुल 7923 बंकर बनाए जा चुके हैं।’’ जम्मू के संभागीय आयुक्त राघव लांगेर ने यहां एक बैठक में बंकर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।

सीमा पर शांति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल फरवरी में नए समझौते के बाद पिछले तीन महीने से जम्मू कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि 9905 और बंकरों के काम प्रगति में हैं और ये निर्माण की विभिन्न अवस्था में हैं। उपायुक्त ने बताया कि सांबा में 1592 बंकर, जम्मू में 1228, कठुआ में 1521, राजौरी में 2656 और पुंछ में 926 बंकर बनाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है