लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा के लिए दिल्ली में 800 घाट तैयार : सिसोदिया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 800 घाट तैयार किए हैं ताकि लोग छठ पूजा कर सकें।

सिसोदिया ने लोगों से छठ पूजा समारोह के दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की।

सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘2015 तक, छठ पूजा के लिए केवल 80 घाट हुआ करते थे और वे आम लोगों के लिए नहीं थे, बल्कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समितियों द्वारा चलाए जाते थे। हालांकि, आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद हमने सुनिश्चित किया कि लोग, मोहल्ला स्तर पर सरकार की मदद से समितियां बना सकते हैं और घाट तैयार कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि शहर में करीब 800 घाट हैं जहां छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘त्योहार मनाते समय, कृपया सभी सावधानियों का पालन करें। कोविड-19 अभी भी है। त्योहार मनाएं लेकिन कृपया सावधान रहें।’’

छठ पूजा दिवाली के बाद मनायी जाती है और इस दौरान उपवास रखने वाली महिलाएं घुटने तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को ‘‘अर्घ्य’’ देती हैं।

कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जब बड़ी संख्या में लोग छठ मनाएंगे तो पानी से कोरोना वायरस संक्रमण फैल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए