लाइव न्यूज़ :

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग को 25 साल की कैद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:39 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 17 नवंबर बरेली की विशेष पॉक्सो अदालत ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी 80 वर्षीय बुजुर्ग को दोषी करार देते हुए 25 साल कैद की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के वकील रीतराम राजपूत ने बुधवार को बताया कि 19 दिसंबर 2016 को बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पांच साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान 75 वर्षीय आरोपी नन्हे उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची और शोर मचाया तो नन्हे अपने घर से निकलकर भाग गया।

राजपूत ने बताया कि विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश रामदयाल ने मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद नन्हे को 25 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह