लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने ब्लैक फंगस के डर से खुदकुशी की

By भाषा | Updated: May 31, 2021 15:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 मई गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस से उबरे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने ब्लैक फंगस से संक्रमित होने के डर से कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

म्यूकोर मायकोसिस (ब्लैक फंगस) एक गंभीर संक्रमण है जो राज्य में कोविड-19 के कई मरीजों में पाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अपनी पत्नी के साथ शहर के पाल्दी इलाके के अमन अपार्टमेंट में रहते थे।

पाल्दी थाने के निरीक्षक जे एम सोलंकी ने बताया कि बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट की छत पर कथित तौर कीटनाशक पी लिया और शनिवार को एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग कुछ वक्त पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे लेकिन वह इससे उबर चुके थे। उन्हें ब्लैक फंगस नहीं था लेकिन उनके मुंह में छाले हो गए थे जिसके बाद वह डर गए।

पीड़ित ने एक सुसाइड नोट छोड़ है जिसमें उन्होंने आत्महत्या के कारण का उल्लेख करते हुए आशंका जताई है कि उन्हें ब्लैक फंगस हो सकता है, क्योंकि वह कोविड-19 से ठीक हुए हैं और उन्हें मुधमेह भी है।

सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और घटना की तहकीकात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे