लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में बंदूक की नोक पर 80 हजार रुपये की लूट

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:39 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 12 नवंबर । फरीदाबाद के डबुआ रोड स्थित एक ‘मनी ट्रांसफर कार्यालय’ से दो बंदूकधारियों द्वारा शुक्रवार को बंदूक की नोक पर करीब 80 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक इस लूटकांड को कुल तीन लोगों ने अंजाम दिया है जिनमें से एक कार्यालय के बाहर खड़ा था जबकि दो आरोपियों ने भीतर जाकर घटना को अंजाम दिया। लूटपाट करने के बाद तीनों बाइक पर सवार हो फरार हो गए।

सारन थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जवाहर कालोनी के डबुआ रोड पर स्थित एसटी एंड टी कंप्यूटर एजुकेशन के साथ-साथ मनी ट्रांसफर का कार्यालय है। यहां के मालिक गौतम गोयल ने जानकारी दी कि आज दोपहर वह खाना खाने चले गए और उनकी गैर मौजूदगी में उनके भाई, भतीजा व भतीजी कार्यालय में थी, तभी दो युवक कार्यालय में दाखिल हुए और एक युवक ने शटर बंद कर दिया।

गोयल के मुताबिक जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो दूसरे युवक ने बंदूक भतीजे के सिर पर रख दी और पहले युवक ने गल्ले में रखे 80 हजार रुपये बैग में डाले और बाहर पहले से ही मोटरसाइकिल पर खड़े तीसरे युवक के साथ फरार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र