लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: महाराष्ट्र के स्कूल में बिस्किट खाने से 80 छात्र अस्पताल में भर्ती

By रुस्तम राणा | Updated: August 18, 2024 14:42 IST

अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबासाहेब घुघे ने बताया, "शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बिस्किट खाने के बाद 257 छात्रों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे। इनमें से 153 को अस्पताल लाया गया और कुछ का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।" 

Open in App
ठळक मुद्दे80 छात्रों को पोषण आहार कार्यक्रम के तहत दिए गए बिस्किट खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गयाघटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक जिला परिषद स्कूल की हैछात्रों को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई

मुंबई:महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक जिला परिषद स्कूल के करीब 80 छात्रों को पोषण आहार कार्यक्रम के तहत दिए गए बिस्किट खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि केकेट जलगांव गांव के स्कूल में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बिस्किट खाने के बाद बच्चों को मतली और उल्टी की शिकायत हुई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के मुखिया और अन्य अधिकारी तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।

छात्रों को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबासाहेब घुघे ने बताया, "शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बिस्किट खाने के बाद 257 छात्रों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे। इनमें से 153 को अस्पताल लाया गया और कुछ का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।" 

हालांकि, घुघे ने बताया कि सात छात्रों में गंभीर लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे के इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। स्कूल में 296 छात्र हैं। फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच चल रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्रएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी