लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में आग लगने से 80 झुग्गियां जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:25 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 मई अहमदाबाद में मंगलवार सुबह एक झुग्गी-बस्ती इलाके में आग लगने से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगते ही पुलिस ने इलाके में रहने वाले लोगों को वहां से बाहर निकाल दिया था।

अधिकारी ने बताया कि आनंदनगर के झुग्गी-बस्ती इलाके में सुबह करीब नौ बजे आग लगी, जो तेज हवाएं चलने की वजह से फैल गईं।

दमकल विभाग के प्रमुख जयेश खादिया ने बताया कि आग लगने के बाद करीब चार सिलेंडर वहां फट गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ 80 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।’’

खादिया ने बताया कि दमकल विभाग की करीब 22 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि झुग्गी-बस्ती में गलियों के तंग होने की वजह से आग पर काबू पाने में समय लगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आग पर काबू पाने के बाद, दकमल कर्मियों को आग की चपेट में आई झुग्गियों में भेजा गया और आग को पूरी तरह बुझाया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है