लाइव न्यूज़ :

देश में 80% वयस्क जनसंख्या को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली ख्रुराक लगी, 38% का पूर्ण टीकाकरण

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार का कहा कि भारत की करीब 80 फीसदी पात्र वयस्क जनसंख्या को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली खुराक लग गयी है कि 38 फीसदी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

फिलहाल जारी ‘हर घर दस्तक’ अभियान पर एक वेबिनार के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि सरकार चाहती है कि इस अभियान के तहत 30 नवंबर तक कोविड-19 रोधी टीकों की पहली खुराक कम से 90 फीसदी पात्र लोगों को लग जाए।

अगनानी ने कहा, ‘‘ यह भी जिन लोगों को दूसरी खुराक लगनी है, उनमें अधिकाधिक लोग तबतक दूसरी खुराक लगवा लें। ’’

सरकार ने हाल में उन लोगों के लिए घर घर कोविड-19 टीकाककरण का एक महीने का ‘घर-घर दस्तक’ अभियान शुरू किया जिन्होंने अबतक कोई खुराक नहीं ली है और जिनकी दूसरी अभी बाकी है।

अगनानी ने कहा, ‘‘ भारत के वर्तमान टीकाकरण रफ्तार को देखते हुए हम विश्वास के साथ दावा कर सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वयस्क टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होने के बाद से सही ढंग से बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज की तारीख तक, भारत की करीब 80 फीसदी पात्र जनसंख्या को कोविड-19 के विरूद्ध पहली खुराक लग गयी है जबकि 38 फीसद का पूर्ण टीकाकरण हो चुकी है। ’’

कई राज्यों में शत प्रतिशत वयस्कों को पहली खुराक लग गयी है। अवर सचिव ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की वर्तमान टीका आपूर्ति क्षमता के साथ पूरी बालिग जनसंख्या का शीघ्र टीकाकरण हो जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कई राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे उन लोगों को दूसरी खुराक दिलाने को प्राथमिक रूप से लेने को कहा कि जिन्होंने दो खुराक के बीच का अंतराल बीत जाने के बाद भी दूसरी खराक नहीं ली।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी बृहस्पतिवार को राज्यों से टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और 12 करोड़ से अधिक उन लाभार्थियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया था , जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लेनी है।

उन्होंने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि सभी वयस्कों को ‘हर घर दस्तक’ अभियान के दौरान कोविड टीके की पहली खुराक मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो