लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में उत्पादित ऑक्सीजन में से 80 प्रतिशत की आपूर्ति अस्पतालों को : सरकार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:30 IST

Open in App

रायपुर, 11 अप्रैल कोविड​​-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में उत्पादित ऑक्सीजन में से 80 प्रतिशत की आपूर्ति राज्य के अस्पतालों में चिकित्सा उद्देश्यों के लिए की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने महामारी रोग अधिनियम के तहत इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के अनुसार निर्माताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी इकाइयों में उत्पादित कुल ऑक्सीजन का 80 प्रतिशत अस्पतालों को 'चिकित्सा ऑक्सीजन' के रूप में आपूर्ति करें।

आदेश में कहा गया है कि तत्काल आवश्यकता की स्थिति में ऑक्सीजन का शेष 20 प्रतिशत भी अस्पतालों को दिया जाएगा।

इसमें विनिर्माताओं से कहा गया है कि वे अपनी इकाइयों में ऑक्सीजन का पूरी क्षमता के साथ निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने कहा कि संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को आदेश का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,098 नए मामले सामने आए जो कि पिछले साल मार्च में संक्रमण के प्रकोप के बाद एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

छत्तीगढ़ में अब तक कोविड-19 के कुल 4,32,776 मामले सामने आए हैं और 4,777 मरीजों की मौत हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में राज्य में कोविड-19 के 85,860 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 3,42,139 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे