लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के 80 प्रतिशत नये मरीज 10 राज्यों में हैं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश में एक दिन में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में से 80.80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 1,61,736 नये मामले आए।

इन 10 राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल भी शाामिल है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में रोजाना के नये मामलों को बढ़ना जारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 51,751 नये मामले सामने आए। इसके बाद 13,604 मामले उत्तर प्रदेश में जबकि छत्तीसगढ़ में 13,576 नये मामले आए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 13,500 मामले सामने आए।

देश में कुल 12,64,698 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 63,689 का इजाफा हुआ है।

देश में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 68.5 फीसदी मरीज पांच राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 44.78 फीसदी मामले हैं।

सोलह राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रोजाना के नये मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,22,53,697 है, जिनमें से 97,168 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं।

इसके अलावा इसी अवधि में 879 लोगों की मौत भी हुई है।

मौत के इन मामलों में से 88.05 प्रतिशत मौत 10 राज्यों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 258 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 132 मौत हुई है।

तेरह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, असम, लद्दाख, दमन और दीव एवं दादरा और नागर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

वहीं, टीका उत्सव के तीसरे दिन में प्रवेश करने के साथ ही देश में 10.58 कोविड-19 टीके दिए जा चुके हैं।

सुबह सात बजे तक उपलब्ध अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर 16,08,448 सत्रों के माध्यम से 10,85,33,085 टीके दिए जा चुके हैं।

इनमें 90,33,621 स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें पहली खुराक और 55,58,103 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं, जिन्हें दूसरी खुराक दी गई। अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 1,00,78,589 कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 49,19,212 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,17,12,654 और 22,53,077 शामिल हैं, जिन्हें क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,42,18,175 और 7,59,654 लाभार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है।

देश में अब तक दिए गए टीकों में से 60.16 प्रतिशत आठ राज्यों में दिए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में करीब 40 लाख टीके दिए जा चुके हैं।

टीकाकरण अभियान के 87वें दिन (12 अप्रैल को) 40,04,521 टीके दिए गए। इनमें से 34,55,640 लाभार्थियों को 52,087 सत्रों के माध्यम से टीके की पहली खुराक जबकि 5,48,881 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दुनिया भर में दिए जा रहे टीकों के लिहाज से, भारत प्रतिदिन औसतन 41,69,609 खुराकें देने के साथ नंबर एक पर बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह