सिक्किम में कोविड-19 के 80 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 29,809 हुई
By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:01 IST2021-08-29T18:01:28+5:302021-08-29T18:01:28+5:30

सिक्किम में कोविड-19 के 80 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 29,809 हुई
सिक्किम में रविवार को कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,809 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली। राज्य में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और कुल मृतकों की संख्या 369 बनी हुई है। पूर्वी सिक्किम में संक्रमण के सबसे ज्यादा 38 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिमी सिक्किम से 35 और दक्षिणी सिक्किम से सात मामले सामने आए। राज्य में अब 1,222 मरीजों का उपचार चल रहा है और 27,936 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.6 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।