लाइव न्यूज़ :

‘स्पार्क’ के दूसरे चरण के लिए आईआईटी खड़गपुर को 80 करोड़ रु का अनुदान

By भाषा | Updated: December 15, 2020 12:05 IST

Open in App

कोलकाता, 15 दिसम्बर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने की योजना (स्पार्क) के दूसरे चरण के लिए आईआईटी खड़गपुर को 80 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है।

आईआईटी खड़गपुर के अद्रिजीत गोस्वामी ने कहा कि इस अनुदान से ऑनलाइन मंच और ‘ई-लर्निंग’ को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

गोस्वामी इस ‘पैन इंडिया’ कार्यक्रम के समन्वय का नेतृत्व कर रहे हैं।

आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘ कम से कम ‘स्पार्क’ जैसे कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन जाना एक नया सामान्य मार्ग है। हालांकि ऑनलाइन की कुछ कमियां भी हैं लेकिन इसके उज्ज्वल पक्ष की ओर गौर करें तो यह उन लोगों को अवसर प्रदान करता है, जिनके लिए खुद पहुंच ना पाने के कारण ऐसे सहयोगात्मक कार्य कठिन हो जाते हैं।’’

‘स्पार्क’ पहल के प्रथम चरण में आईआईटी खड़गपुर ने ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स इन हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी इन पोस्ट कोविड-19 एरा’ विषय पर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और भारत के विशेषज्ञों के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है