लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड रोधी टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई है।

कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था।

मांडविया ने हैशटैग ‘‘वर्ल्ड लार्जेस्ट वैक्सीनेशन ड्राइव’’ (दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान) का उपयोग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ मजबूती से खड़े रहना। भारत में टीके की 80 करोड़ खुराक दी गई। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देश को बधाई।’’

देश में शुक्रवार को 24 घंटे में 2.5 करोड़ खुराक दी गई, जो एक दिन में दी गई खुराकों का अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। मांडविया ने इसे विश्व इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में वर्णित किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत को 10 करोड़ के टीकाकरण के आंकड़े को छूने में 85 दिन, 20 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 29 दिन और लगे।

मंत्रालय ने कहा कि देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर छह अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने में 20 दिन लगे।

उसने कहा कि 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 दिन और लगे और सात सितंबर को 60 करोड़ से 70 करोड़ तक पहुंचने में केवल 13 दिन लगे। खुराकों की कुल संख्या 13 सितंबर को 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह