लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के समर्थकों ने थाने पर किया पथराव, 80 कार्यकर्ता गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 07:33 IST

पुलिस ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और स्थानीय नेता सुरेश गुर्जर के करीब 300 से 400 समर्थकों ने गुरुवार सुबह स्थानीय थाने के सामने प्रदर्शन कर गुर्जर के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने और खानपुर के एक पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन भेजने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरेश गुर्जर के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग कर रहे थे कार्यकर्ताप्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया सुरेश गुर्जर पर सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था

कोटाः राजस्थान में झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में गुरुवार को पुलिस पर कथित रूप से पथराव करने के आरोप में एक स्थानीय कांग्रेस नेता के कम से कम 80 समर्थकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और स्थानीय नेता सुरेश गुर्जर के करीब 300 से 400 समर्थकों ने गुरुवार सुबह स्थानीय थाने के सामने प्रदर्शन कर गुर्जर के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने और खानपुर के एक पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन भेजने की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने बताया कि गुर्जर मौके से गायब हो गये। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुर्जर पर सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को खानपुर कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान आयोजकों द्वारा बजाए जा रहे डीजे को जब पुलिस ने बंद करवाने की कोशिश की तो उनमें विवाद हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर भी वहां पहुंचे और खानपुर थानाधिकारी कमल सिंह से उनकी जमकर बहस हुई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सुरेश गुर्जर पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहते सुने गए थे।

वहीं, 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह