लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के 8 नए मामले; किसी ने भी नहीं की थी विदेश यात्रा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:41 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ नये मामले सामने आए हं और किसी भी मरीज ने हाल में विदेश यात्रा नहीं की है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नये मामलों के साथ ही सार्स-सीओवी-2 के नये स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से सात मामले मुंबई में सामने आए और संक्रमितों में तीन महिलाएं हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, “(पुणे स्थित) राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) द्वारा आज दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आठ और मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए। इनमें से सात मरीज मुंबई के हैं और एक मरीज वसई-विरार (मुंबई की एक छोटी बस्ती) का है।

उसमें कहा गया कि इन आठ लोगों में सात को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है और उनके लार के नमूने दिसंबर के पहले हफ्ते में जांच के लिए ले लिए गए हैं।

विभाग ने बताया कि सभी संक्रमित 24 से 41 आयु वर्ग में हैं। उसने बताया कि आठ में से तीन में लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जबकि पांच में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

बुलेटिन में कहा गया, “प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, इनमें से कोई भी दूसरे देश से नहीं लौटा है।”

बुलेटिन में कहा गया है कि ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों में से एक ने बेंगलुरु की यात्रा की थी, जबकि अन्य ने नई दिल्ली का दौरा किया था।

उसमें कहा गया है कि आठ मरीजों में से दो अस्पताल में हैं और छह घरों में पृथक-वास में हैं और उनके करीबी संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे