लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत, संक्रमण के 370 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:03 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई तथा 370 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित आठ और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,605 हो गई है।

इस अवधि में सबसे ज्यादा पांच मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फर्रुखाबाद में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 370 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा 34 नए मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 31 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 484 लोग ठीक भी हुए हैं।

प्रदेश में फिलहाल 7,588 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,38,131 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 2,68,53,170 नमूने जांचे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!