लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर की आधारशिला संबंधी कार्य की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की 8 सदस्यीय समिति गठित

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:04 IST

Open in App

अयोध्या, 13 दिसंबर राम मंदिर निर्माण समिति ने आईआईटी-दिल्ली के पूर्व निदेशक वी एस राजू की अध्यक्षता में देश के शीर्ष इंजीनियरों और निर्माण विशेषज्ञों की आठ-सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो मंदिर की नींव रखने से जुड़े कार्यों की निगरानी करेगी।

समिति के अन्य सदस्यों में सीबीआरआई-रूड़की के निदेशक एन गोपाल कृष्णन, एनआईटी सूरत के निदेशक एस आर गांधी, आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक टी जी सीताराम, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एमेरिटस एम भट्टाचार्जी, टीसीआई के सलाहकार एपी मल्ल, आईआईटी मद्रास के मनु संथानम और आईआईटी बंबई के प्रदीप बनर्जी शामिल हैं।

अयोध्या के भाजपा विधायक वेद गुप्ता ने रविवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण समिति द्वारा एक अधिसूचना के जरिए समिति की स्थापना की गयी।

गुप्ता ने कहा, "ट्रस्ट ने नींव के डिजाइन की समीक्षा और सिफारिशों के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रतिष्ठित इंजीनियरों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।"

उन्होंने कहा कि इसका मकसद विभिन्न भू-प्रौद्योगिकी सिफारिशों पर गौर करते हुए उच्चतम गुणवत्ता और लंबी अवधि के लिए मंदिर का निर्माण करना है।

प्रस्तावित मंदिर निर्माण स्थल पर जमीन से कुछ फुट नीचे रेतीली मिट्टी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में राम मंदिर निर्माण समिति ने पिछले सप्ताह मंदिर की नींव तैयार करने की योजना को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर