लाइव न्यूज़ :

आठ जुलाई का इतिहास: आज के दिन दो महान बांग्ला विभूतियों ज्योति बसु और सौरव गांगुली का हुआ जन्म

By भाषा | Updated: July 8, 2019 06:51 IST

आठ जुलाई का दिन भारत के इतिहास में विशेष दिन इसलिए है क्योंकि इस दिन पश्विम बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ। इनमें से पहली शख्सियत हैं महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और दूसरे हैं भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली।

Open in App
ठळक मुद्देआठ जुलाई का दिन भारत के इतिहास में विशेष हैइस दिन पश्विम बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ।पहली शख्सियत हैं महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और दूसरे हैं भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली।

आठ जुलाई का दिन भारत के इतिहास में विशेष दिन इसलिए है क्योंकि इस दिन पश्विम बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ। इनमें से पहली शख्सियत हैं महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और दूसरे हैं भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली।

कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है। उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है। उनकी देशभर में स्वीकार्यता का एक प्रमाण यह है कि साल 1996 में देश के प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव भी किया गया और वे कुछ कारणों से इस पद पर पहुंचने से रह गये।

पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट को आत्मविश्वास से लबरेज किया और आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।

इन दो घटनाओं के अलावा देश एवं विदेश के इतिहास की कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।

1776: अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।

1792: फ्रांस ने परशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।

1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर रिकार्ड लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।

1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।

1967: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सलाहाकार और बहन फातिमा जिन्ना का निधन।

1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।

1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंको और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।

1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन

2007: पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन

2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध इदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।

टॅग्स :हिस्ट्रीसौरव गांगुली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेटकौन हैं जॉन मूनी?, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, इयान बेल और वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे काम?

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां