लाइव न्यूज़ :

आरटीडीसी कार्मिकों के बकाया वेतन भुगतान के लिए 8 करोड़ रुपए का ऋण मंजूर

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:19 IST

Open in App

जयपुर, 10 जून राजस्थान सरकार ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के कार्मिकों के बकाया वेतन भुगतान एवं अन्य मद के लिए आठ करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज मंजूर कर दिया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इससे आरटीडीसी के कर्मिकों को जनवरी से मई 2021 की अवधि के बकाया वेतन आदि का जल्द ही भुगतान किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना की विषम परिस्थितियों में पर्यटन कार्मिकों को राहत देने के दृष्टिगत वेतन आदि बकाया के भुगतान के लिए निगम को 8 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, कोरोना महामारी तथा आवागमन पर प्रतिबंधों के कारण आरटीडीसी की पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां संचालित नहीं होने के चलते निगम कार्मिकों के वेतन सहित अन्य भुगतान कई माह से लंबित हैं।

प्रवक्ता के अनुसार कंपनी के कर्मचारियों की विषम आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निगम को वेतन सहित अन्य बकाया भुगतान के लिए यह ऋण राशि देने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल