लाइव न्यूज़ :

भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के सातवें संस्करण का आयोजन दिसंबर में गोवा में होगा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह अगले महीने गोवा में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के सातवें संस्करण का आयोजन करेगी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन 10 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पणजी में करेंगे।

बयान के मुताबिक, इसका विषय 'समृद्ध भारत के लिए रचनात्मकता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार उत्सव' होगा।

सिंह ने कहा कि विज्ञान महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों द्वारा किए गए नवाचारों का उपयोग करना और ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित करना है, जो जनता के लिए सस्ती हो।

उन्होंने कहा कि इसमें स्वच्छ भारत अभियान, स्वस्थ भारत अभियान 'मेक इन इंडिया', डिजिटल इंडिया, स्मार्ट गांवों, स्मार्ट शहरों, नमामि गंगे और उन्नत भारत अभियान जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे