पुडुचेरी में कोविड-19 के 799 नये मामले, 15 की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:14 IST2021-05-03T22:14:48+5:302021-05-03T22:14:48+5:30

799 new cases of Kovid-19 in Puducherry, 15 killed | पुडुचेरी में कोविड-19 के 799 नये मामले, 15 की मौत

पुडुचेरी में कोविड-19 के 799 नये मामले, 15 की मौत

पुडुचेरी, तीन मई केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 799 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,160 हो गयी है। पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि इस दौरान केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 15 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 848 हो गयी है। कोविड-19 से मरने वालों में 12 पुरुष जबकि तीन महिलाएं शामिल हैं।

कुमार ने बताया कि 12 मरीजों की मौत पुड्डुवेरी में हुई जबकि यानम में दो और कराईकल में एक व्यक्ति इस महामारी का शिकार बना। कोरोना से जान गंवाने वालों में अधिकतर मरीज गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और 39 से 85 आयु वर्ग के बीच के थे।

केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर 10,614 हो गयी है जिसमें से 8,748 मरीज घर में ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 790 मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। कोरोना के नये मामलों में पुडुचेरी से 650, कराईकल से 51 , यानम से 73 और माहे से 25 मामने सामने आये हैं। कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 23.9 हो गयी है।

अब तक कोरोना के 50,698 मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना के कारण मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमश: 1.36 और 81.56 बनी हुई है। अब तक 32,361 स्वास्थ्य कर्मियों को जबकि 18,952 फ्रंटलाइन कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है। एक मार्च से अब तक 60 वर्ष और उससे अधिक तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष तक की उम्र के 1.5 लाख लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 799 new cases of Kovid-19 in Puducherry, 15 killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे