मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 798 नए मामले, 50 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:38 IST2021-06-04T20:38:08+5:302021-06-04T20:38:08+5:30

798 new cases of corona virus in Madhya Pradesh, 50 people died | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 798 नए मामले, 50 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 798 नए मामले, 50 लोगों की मौत

भोपाल, चार जून मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 798 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,83,743 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 50 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,257 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 246 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 176 एवं जबलपुर में 64 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,83,743 संक्रमितों में से अब तक 7,62,597 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 12,889 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 2,045 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 798 new cases of corona virus in Madhya Pradesh, 50 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे