लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 79.32 फीसदी नए मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों केः स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 17, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के 79.32 फीसद नये मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से आये हैं।

उसने कहा कि 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 63,729 तथा उत्तर प्रदेश में 27,360 एवं दिल्ली में 19,486 नये मामले सामने आये।

मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, केरल , गुजरात, तमिलनाडु व राजस्थान, से 79.32 फीसद नये मामले सामने आये हैं।

उसने कहा कि महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, उत्तराखंड , आंध्रप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का दैनिक आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल उपचाराधीन मरीजों में से 65.02 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक एवं केरल में हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही देश के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 38.09 फीसदी मरीज हैं।

इस बीच, देश में शनिवार तक कोविड-19 टीके की करीब 12 करोड़ खुराक दी गयी हैं। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत ये खुराक दी गई हैं।

शनिवार सुबह सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 17,37,539 सत्रों के माध्यम से टीके की 11,99,37,641 खुराक दी गयी हैं।

मंत्रालय के अनुसार इनमें 91,05,429 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक जबकि 56,70,818 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी । 1,11,44,069 अग्रिममोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 54,08,572 को दूसरी खुराक दी गयी। साठ साल से अधिक उम्र के 4,49,35,011 लोगों को पहली खुराक और 34,88,257 खुराक दी गयी। 45 से 60 साल तक की उम्र के 3,92,23,975 लोगों को पहली खुराक और 9,61,510 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच