लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 790 नए मामले, संक्रमण दर नौ प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: October 26, 2021 11:06 IST

Open in App

एजल, 26 अक्टूबर मिजोरम में मंगलवार को कोविड-19 के 790 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.18 लाख हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में 160 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से दो और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 414 हो गई है।

राज्य में 8,380 नमूनों की जांच में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद दैनिक संक्रमण दर 9.43 प्रतिशत हो गई है। मिजोरम में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,093 है।

सोमवार को 775 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या बढ़कर 1.09 लाख हो गई है। राज्य में ठीक होने की दर 92.80 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.35 प्रतिशत है।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अनुसार अब तक 12.78 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की आबादी 11 लाख है। सरकार ने सोमवार तक राज्य में कोविड-19 रोधी टीके की 12 लाख खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह