लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 79 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:12 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ अगस्त केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 79 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,21,602 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने कहा कि ये नये मामले 5,490 नमूनों की जांच के बाद सामने आये।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी क्षेत्र में 47 मामले जबकि केरल में पुडुचेरी के एक एन्क्लेव माहे में 20 मामले सामने आये। वहीं, कराईकल में 10 और यानम में दो मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 849 है, जिसमें से अस्पतालों में 181 मरीज और घर पर पृथकवास में 668 मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी में 112 मरीज ठीक हो गए, जबकि अभी तक कुल 1,18,953 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई और मृतक संख्या अभी 1,800 है।

विभाग ने अब तक 15.42 लाख नमूनों की जांच की है और उनमें से 13.18 लाख की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि विभाग ने कुल मिलाकर 7.36 लाख लोगों का टीकाकरण किया है, जिसमें दूसरी खुराक लेने वाले भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल