लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 79 और मरीजों की मौत, 524 नये मामले मिले

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:01 IST

Open in App

लखनऊ, 12 जून उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमित 79 और मरीजों की मौत हो गई तथा 524 नये मरीज पाए गये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफसे यह जानकारी दी गई।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 79 और मरीजों की मौत के बाद राज्य में कोरोना से जान गंवाने वाले कुल संक्रमितों की संख्या 21,735 पहुंच गई जबकि 524 नये मरीज मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,02,172 हो गया है।

राज्‍य में पिछले 24 घंटे में होने वाली 79 और मौतों में कानपुर नगर में 11, बरेली में आठ, गोरखपुर में आठ, मथुरा में छह, झांसी में पांच, फर्रुखाबाद में चार, आगरा, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, इटावा तथा मिर्जापुर में दो-दो मरीजों की जान गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में लखनऊ से 34, मेरठ से 22 और गाजियाबाद से 20 नये मामले सामने आए हैं। राज्‍य में पिछले 24 घंटों में 1,757 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है और अब तक कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 16,70,631 पहुंच गई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,806 है और कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 98.1 प्रतिशत हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2.74 लाख से ज्‍यादा कोरोना नमूनों की जांच की गई जिसमें संक्रमण दर 0.2 प्रतिशत रही है। राज्य में अब तक कुल 5.30 करोड़ से ज्‍यादा कोरोना के परीक्षण किए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos