लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,897 नए मामले सामने आए, 39 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,897 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,14,423 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के चलते 39 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,235 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में संक्रमण दर भी इस साल पहली बार दस प्रतिशत को पार कर 10.21 फीसदी हो गई है। पिछले साल नवंबर के मध्य में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक थी।

दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 8,521 नए मामले सामने आए थे जबकि 39 रोगियों की मौत हो गई थी। इस साल पहली बार एक दिन में संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए थे।

दिल्ली में अब तक एक दिन संक्रमण के सबसे अधिक 8,593 नए मामले 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे जबकि 19 नवंबर को दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 131 कोविड-19 रोगियों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो