लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 7.87 क्विंटल पोस्त चूरा जब्त

By भाषा | Updated: December 18, 2021 17:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 दिसंबर हरियाणा पुलिस ने पलवल जिले में कपास के बोरे ले जा रहे एक ट्रक से 7.87 क्विंटल पोस्त चूरा जब्त करने का दावा किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पोस्त चूरा की इस बड़ी खेप को पंजाब की ओर ले जाया जा रहा था।

बरामद किए गए पोस्त चूरा की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप को ट्रक उत्तर प्रदेश से पंजाब की ओर ले जा रहा था।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कर्मण सीमा पर और उसके पास नाकेबंदी कर वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।

कपास की बोरियों से लदे एक ट्रक की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि उसके अंदर एक विशेष कम्पार्टमेंट बनाया गया था जिसमें नशीला पदार्थ छिपा हुआ था। तलाशी लेने पर कम्पार्टमेंट से 7.87 क्विंटल पोस्त चूरा के 39 बोरे बरामद हुए

ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के नसीम के रूप में हुई है।

पूछताछ करने पर नसीम ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश के नीमच और राजस्थान के प्रतापगढ़ के पास से खेप लादकर पंजाब के संगरूर के लिए निकला था।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?