लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 787 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 26, 2021 01:04 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 सितंबर कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 787 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.73 लाख हो गयी जबकि 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,717 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 775 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29.21 लाख हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,307 है।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 276 नये मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई। दक्षिण कन्नड़ जिले में 127 नये मरीज मिले और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके अलावा उडुपी में 68, मैसुरु में 65, टुमाकरू में 29, उत्तर कन्नड़ और चिकमंगलुरु में 27-27, कोडागु में 25 जबकि बेलागवी और कोलार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 22-22 नये मामले सामने आए।

राज्य में अब तक 4.71 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,40,832 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। कर्नाटक में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 5.45 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल