लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 78.36 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:08 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अप्रैल पश्चिम बंगाल के छह जिलों में 45 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में हो रहे चुनाव के दौरान शाम पांच बजे तक कम से कम 78.36 प्रतिशत मतदान हो चुका था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा 81.73 प्रतिशत मतदान जलपाईगुड़ी जिले में देखने को मिला, उसके बाद पूर्वी बर्धमान (81.72 प्रतिशत), नादिया (81.57 प्रतिशत), उत्तर 24 परगना (74.83 प्रतिशत), दार्जीलिंग (74.31 प्रतिशत) और कलिमपोंग (69.56 प्रतिशत) हैं।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कुछ जगहों पर हिंसा की थोड़ी बहुत घटनाओं को छोड़कर मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा।”

अधिकारियों ने कहा कि विधाननगर के शांतिनगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में आठ लोगों के घायल होने की खबर है जबकि सिलिगुड़ी में एक मतदान केंद्र के बाहर टीएमसी और माकपा समर्थकों के बीच धक्कामुक्की हुई।

उन्होंने बताया कि उत्तर 24 परगना के बिजपुर में विपक्षी दल द्वारा मतदाताओं को बूथ में जाने से रोके जाने के आरोप के बाद टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार के मतदान के लिये केंद्रीय बलों की कम से कम 853 कंपनियों को तैनात किया था। केंद्रीय बल की एक कंपनी में अधिकारियों समेत करीब 100 कर्मी होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच