78 वर्षीय महिला ने राहुल गांधी के नाम की सारी संपत्ति, कहा- देश को उनकी जरूरत है
By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2022 17:25 IST2022-04-04T17:23:45+5:302022-04-04T17:25:16+5:30
78 वर्षीय देहरादून निवासी पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया है।

78 वर्षीय महिला ने राहुल गांधी के नाम की सारी संपत्ति, कहा- देश को उनकी जरूरत है
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली 78 वर्षीय पुष्पा मुंजियाल ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मुंजियाल ने गांधी को अपनी संपत्ति का मालिकाना हक देते हुए देहरादून की अदालत में एक वसीयत भी पेश की है।
Pushpa Munjial, resident of Dehradun has presented a testament to the Dehradun court, declaring the ownership of all her property in the name of Congress MP Rahul Gandhi: Uttarakhand Congress pic.twitter.com/jCBy9GJhIr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 4, 2022
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मुंजियाल ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं और इसलिए वह उन्हें अपनी संपत्ति दे रही हैं। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पुष्पा मुंजियाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर अपनी संपत्ति राहुल गांधी को दी है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में हाल-फिलहाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऐसे में जहां एक ओर कांग्रेस लगातार अपनी हार को लेकर बैठकें कर रही है तो वहीं पार्टी में आंतरिक कलह की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच पुष्पा मुंजियाल ने राहुल गांधी को अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक दे दिया है।