लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पिपली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 7.8 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: September 30, 2021 10:50 IST

Open in App

पिपली (ओडिशा), 30 सितंबर ओडिशा के पुरी जिले की पिपली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक करीब 7.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान केंद्रों के बाहर लोगों को कतारों में खड़े हुए देखा गया। कोविड-19 महामारी की वजह से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों के खड़े होने के वास्ते जमीन पर चिह्न अंकित किए हुए हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

प्रशासन ने पिपली में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए करीब 2,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। इस सीट पर चुनाव के दौरान हिंसा होने का इतिहास रहा है।

करीब 2.30 लाख मतदाता सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार रुद्रप्रताप महारथी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आश्रित पटनायक और कांग्रेस उम्मीदवार बिश्वकेशन हरिचंदन महापात्र सहित 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

बीजद विधायक प्रदीप महारथी का पिछले साल अक्टूबर में निधन होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी, इसलिए इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मतगणना तीन अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए