लाइव न्यूज़ :

नोएडा में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई : अधिकारी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 11:25 IST

Open in App

नोएडा, सात मई नोएडा के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर में शहर में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

सेक्टर-39 स्थित कोविड-19 अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया कि नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई मौतों का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि ज्यादातर मरीजों को दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरीजों के खून में थक्के बन जाते हैं। इससे ‘हार्ट अटैक’ की आशंका बढ़ जाती है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार तक 285 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

नोएडा में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। पिछले तीन हफ्ते में करीब 175 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की चपेट में आए सभी मरीजों को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई और उन्हें निमोनिया भी हुआ। सांस लेने में परेशानी होने और ह्रदय पर जोर पड़ने से संक्रमित मरीजों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया