लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से निकाले गए 78 लोगों को आईटीबीपी पृथक-वास केन्द्र से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 12:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल से निकाले गए 78 लोगों को मंगलवार को आईटीबीपी के कोविड-19 पृथक-वास केन्द्र से छुट्टी दे दी गई।

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू नियमों के तहत उन्हें 14 दिन तक वहां पृथक रखा गया था।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने बताया कि इन 78 लोगों में अफगानिस्तान के 54 लोग (34 पुरुष, नौ महिलाएं और 10 बच्चे) और 25 (18 पुरुष, पांच महिलाएं और 2 बच्चे) भारतीय नागरिक हैं। उन्हें वहां से छुट्टी देते समय एक चिकिक्त्सीय प्रमाणपत्र अैर एक लाल गुलाब दिया गया।

इन लोगों को 24 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके स्थित इस कोविड-19 पृथक-वास केन्द्र लाया गया था। इन्हें भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित एक निकासी उड़ान में देश लाया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अफगान नागरिकों को दक्षिण दिल्ली में एक निर्दिष्ट स्थान पर भेज दिया गया है, जबकि भारतीयों के अपने घर जाने की उम्मीद है। पृथक-वास केन्द्र में अब भी अफगानिस्तान से निकाले गए 35 लोग हैं, जिनमें से 24 भारतीय और अन्य नेपाल के नागरिक हैं।

कोविड-19 वैश्विक माहामारी के प्रकोप के मद्देनजर पिछले साल आईटीबीपी पृथक-वास केन्द्र की स्थापना की गई थी और अभी तक यहां कम से कम आठ देशों के नागरिकों सहित 1200 से अधिक लोगों को ठहराया जा चुका है। पिछले साल वुहान से लौटे भारतीयों और कुछ विदेशियों का पहला दल भी यहां पृथक-वास में रहा था।

आईटीबीपी, गृह मंत्रालय के अधीन आने वाला एक सीमा सुरक्षा बल है और इसे मुख्य रूप से देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं प्रदान करने के अलावा चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा करने का काम सौंपा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा